'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले ही बॉलीवुड में कर ली रिकॉर्ड तोड़ कमाई!

Gray Frame Corner

'पुष्पा 2' ने हिंदी बेल्ट में बनाया रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' के हिंदी राइट्स लगभग 200 करोड़ रुपए में बिक गए हैं। यह इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

'पुष्पा 2' के ऑडियो राइट्स भी बिके

बताया जा रहा है कि 'पुष्पा 2 : द रूल' के ऑडियो राइट्स भी बिक गए हैं और इसके लिए निर्माताओं को लगभग 75 करोड़ रुपए मिले हैं।

क्या 2000 करोड़ रुपए कमाएगी 'पुष्पा 2'?

ख़बरों की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने 'पुष्पा 2' की कमाई के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है। अब तक कोई भी तेलुगु फिल्म इस आंकड़े को नहीं छू पाई है।

450 करोड़ रुपए में बन रही 'पुष्पा 2'

'पुष्पा 2' का निर्माण लगभग 450 करोड़ रुपए में किया जा रहा है। फिल्म को 2024 में रिलीज किया जाएगा। इसमें रश्मिका मंदाना का भी अहम रोल होगा।

'पुष्पा 2' के पहले पार्ट की कमाई

'पुष्पा 2' का पहला पार्ट 'पुष्पा : द राइज' 2021 में रिलीज हुआ था। सुकुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 350 करोड़ रुपए कमाए थे।

पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का लुक

पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया था, जिसमें वे साड़ी पहने नजर आ रहे थे। उन्होंने ढेर सारी ज्वैलरी के साथ नींबू की माला भी पहनी हुई थी।

पुष्पा 2 के टीजर ने रोंगटे खड़े किए

अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। रोंगटे खड़े करने वाला यह टीजर अल्लू के फैन्स को काफी पसंद आया था।